रहस्यमय ढंग से वृद्ध की मौत, दो गंभीर

गांव में हो रही भूख से मरने की चर्चा, प्रशासन ने नहीं की पुष्टि पूर्व मुखिया ने कहा, बाढ़ में नहीं पहुंच रहा समय से भोजन सिमरी : थाना क्षेत्र के अभिलाख डेरा में रहस्यमय ढंग से सुदर्शन गोंड की मौत हो गयी. मौत के बाद तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों का कहना […]

गांव में हो रही भूख से मरने की चर्चा, प्रशासन ने नहीं की पुष्टि

पूर्व मुखिया ने कहा, बाढ़ में नहीं पहुंच रहा समय से भोजन
सिमरी : थाना क्षेत्र के अभिलाख डेरा में रहस्यमय ढंग से सुदर्शन गोंड की मौत हो गयी. मौत के बाद तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि खाना नहीं मिलने के कारण सुदर्शन गोंड की मौत हुई है. हालांकि प्रशासन ने इस तरह के किसी भी बात से इनकार किया है. बता दें कि सिमरी प्रखंड के अभिलाख डेरा गांव बाढ़ के पानी में घिरा हुआ है. तीन दिनों से खाना नहीं मिलने के कारण भूख से उसकी मौत हुई है. शव का दाह संस्कार भी कर दिया गया है.
ग्रामीण सुभाष यादव, गंगासागर बिंद, राजमुनी देवी ने आदि ने बताया कि अभिलाख डेरा के सुदर्शन गोंड की मौत बाढ़ की तबाही के कारण खाना न मिलने से हो गयी़ वहीं, लाल सिंह डेरा का कुंदन गोंड व दली के डेरा के बबन यादव की भी खाना न मिलने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है़ ग्रामीणों का कहना है कि अगर सरकार की मदद हमसबों तक पहुंचती, तो यहां गरीबों को खाने के लाले नहीं पड़ते. जब कि बाढ़ की त्रासदी झेलते हुए लोग किसी तरह अपना जीवन बसर कर रहे है़ं जब कि बाढ़ आने के कारण कितने लोग आज भोजन के लिए किसी तरह व्यवस्था में लगे रह रहे है़ं वहीं, पूर्व मुखिया रामाशंकर बिंद ने बताया कि सुदर्शन गोंड की मृत्यु भोजन न मिलने के कारण हुई है़ बाढ़ में समय से भोजन नहीं मिल रहा है.
कल बंटा था चूड़ा-गुड़
कल चूरा-गुड़ का पैकेट व खाने का लगभग तीन हजार पैकेट मुखिया व पंचायत समिति सदस्य के माध्यम से बंटवाया गया है़ वहीं, आज से नियम लागू हुआ है कि जो व्यक्ति शिविर में खाने नहीं आया है़ उसे खाना बनाने के लिए सारी सामग्री जरूरत के हिसाब से दी जा रही है. सुदर्शन गोंड की मौत भूख से नहीं हुई है.
दिलीप कुमार,सीओ, सिमरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >