थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराती पीड़िता.

इंटर में पढ़नेवाली छात्रा अगवा, प्राथमिकी दर्ज डुमरांव़ : नगर परिषद क्षेत्र के कुंज बिहारी गली निवासी 15 वर्षीया एक छात्रा का अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ इस मामले को लेकर पिता अब्दुल खैर ने स्थानीय थाने में ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ पुलिस के अनुसार छात्रा 23 अगस्त […]

इंटर में पढ़नेवाली छात्रा अगवा, प्राथमिकी दर्ज

डुमरांव़ : नगर परिषद क्षेत्र के कुंज बिहारी गली निवासी 15 वर्षीया एक छात्रा का अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ इस मामले को लेकर पिता अब्दुल खैर ने स्थानीय थाने में ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ पुलिस के अनुसार छात्रा 23 अगस्त की दोपहर से ही अपने घर से गायब है़ परिजनों ने दो दिनों तक काफी खोजबीन की. इसी दौरान पता चला कि पुराना भोजपुर निवासी ड्राइवर मो़ अनीश उर्फ सुल्तान भी उसी दिन से अपने घर से गायब है़ मामले की जानकारी मिलते ही छात्रा के पिता ने अपने ड्राइवर के खिलाफ स्थानीय थाने में छात्रा का अपहरण किये जाने का मामला दर्ज कराया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >