डुमरांव के व्यवसायी की बंदूक चोरी का आरोपित है पंकज1

बक्सर/डुमरांव : अनुमंडल का कुख्यात अपराधी पंकज गुरुवार की सुबह पुलिस की घेराबंदी तोड़ कर भाग निकला. भागने के चक्कर में उसने पुलिस जवान को बाइक से ठोकर भी मार दी. पुलिस ने उसका काफी दूर तक पीछा की, पर वह हाथ नहीं आ सका. पुलिस को चकमा देकर फरार अपराधी पंकज डुमरी गांव का […]

बक्सर/डुमरांव : अनुमंडल का कुख्यात अपराधी पंकज गुरुवार की सुबह पुलिस की घेराबंदी तोड़ कर भाग निकला. भागने के चक्कर में उसने पुलिस जवान को बाइक से ठोकर भी मार दी. पुलिस ने उसका काफी दूर तक पीछा की, पर वह हाथ नहीं आ सका. पुलिस को चकमा देकर फरार अपराधी पंकज डुमरी गांव का रहनेवाला है. उसके खिलाफ डुमरांव के एक व्यवसायी की बंदूक की चोरी करने सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं.

डुमरांव सहित जिले के कई थानों की पुलिस उसको काफी दिनों से तलाश कर रही थी. जानकारी के अनुसार भोजपुर ओपी पुलिस को सूचना मिली थी कि पंकज कुमार बाइक पर सवार होकर घर से एनएच 84 की ओर जा रहा है़ सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी और नया भोजपुर चौक पर घेराबंदी करते हुए गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दी. पंकज को आते दुख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया,

तो वह जवान को ठोकर मारते हुए आरा की ओर भाग निकला. मौके पर मौजूद पुलिस ने काफी दूर तक उसका पीछा भी की, पर वह पकड़ में नहीं आ सका. इस संबंध में डीएसपी केपी सिंह ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. उसके हर संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है. भोजपुर पुलिस से भी सहयोग ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >