नौ दवाओं के सहारे सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था
बक्सर : सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था महज नौ दवाओं के सहारे चल रही है. जबकि इन दिनों मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीज सदर अस्पताल में काफी संख्या में पहुंच रहे हैं. जिन्हें जरूरी दवाएं सदर अस्पताल से नहीं मिल पा रही हैं. इस कारण मरीजों को अपनी जरूरी दवाएं बाजार से खरीदनी पड़ती हैं. […]
बक्सर : सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था महज नौ दवाओं के सहारे चल रही है. जबकि इन दिनों मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीज सदर अस्पताल में काफी संख्या में पहुंच रहे हैं. जिन्हें जरूरी दवाएं सदर अस्पताल से नहीं मिल पा रही हैं. इस कारण मरीजों को अपनी जरूरी दवाएं बाजार से खरीदनी पड़ती हैं. दूरदराज से आनेवाले गरीब मरीजों को काफी परेशानी एवं आर्थिक दोहन हो रही है.
सदर अस्पताल में इन दिनों मौसमी बीमारी से पीड़ित 500 से ज्यादा की संख्या में मरीज अपना इलाज कराने अस्पताल में पहुंच रहे हैं, जिनके लिए सरकार द्वारा दी जानेवाली दवाएं सदर अस्पताल में महज नौ ही इन दिनों उपलब्ध हैं और मरीजों को मिल रहीं हैं. जबकि सरकार द्वारा आउटडोर में 33 प्रकार की दवाएं दी जानी हैं. अस्पतालों में इन दिनों दवाओं की घोर कमी हो गयी है.
सदर अस्पताल में इन दिनों मिल रही दवाएं : एल्वेंडा जोल टैबलेट, एल्वेंडा जोल सिरप, एसीक्लोफिनेक, कफ सिरप, सिटरीजिन टैबलेट, डाइक्लोफिनेक टैबलेट, फ्लूकोनाजोल, मेट्रोनीडाजोल, पारासीटामोल, एंटीरैबिज एवं संर्पदंश से बचाव की दवा मौजूद है.
जल्द ही आ जायेंगी दवाइयां: दवाओं की कमी है, जिसको स्थानीय स्तर पर लगातार पूरा करने का प्रयास जारी है. खरीद की प्रक्रिया की जा रही है. शीघ्र ही अस्पताल को अन्य दवाइयां उपलब्ध हो जायेंगी.
डॉ ब्रज कुमार सिंह, सीएस