बक्सर : जिले में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के बीच मनाया गया. जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों और कृष्ण मंदिरों को बेहतर ढंग से सजाया गया था. जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही भक्तिमय माहौल लग रहा था. जय कन्हैया लाल के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था. इसको लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. नन्हें-मुन्हें बच्चे कृष्ण के रूप में नजर आये. वहीं, इसको लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर साधु-संतों ने पूरे दिन उपवास रखा. कई मठों में कृष्ण भगवान के भव्य आरती भी हुई.
राजपुर प्रतिनिधि के अनुसार जन्माष्टमी को लेकर गुरुवार को क्षेत्र के सभी मंदिरों में सुबह से ही रौनक देखी गयी. मंदिरों की साफ-सफाई के बाद उसे रंगीन लाइट से सजा दिया गया है इसके बाद क्षेत्र के खरगपुरा , मगरॉव ,खीरी, मनोहरपुर , राजपुर , भलुहा , डेवढ़ीया सूर्य मंदिर सहित अन्य प्रमुख जगहों पर हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है.
इन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की व्यवस्था थी. कृष्ण लल्ला के जन्म को लेकर अभी से ही भक्तों ने व्रत रखकर पूजा अर्चना प्रारंभ कर दिया है.
