बैंक अधिकारी बन उड़ाये आठ हजार

बक्सर :बैंक अधिकारी बन कर जालसाजों ने एक युवक के आठ हजार रुपये उड़ा लिये. जालसाजों ने अफसर बन कर युवक के एटीएम का पिन कोड मांगा और रुपये की निकासी कर ली. मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आते ही युवक के होश उड़ गये. पीड़ित युवक असलम के बयान पर थाने में एफआइआर […]

बक्सर :बैंक अधिकारी बन कर जालसाजों ने एक युवक के आठ हजार रुपये उड़ा लिये. जालसाजों ने अफसर बन कर युवक के एटीएम का पिन कोड मांगा और रुपये की निकासी कर ली. मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आते ही युवक के होश उड़ गये. पीड़ित युवक असलम के बयान पर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार बड़ा बाग मोहल्ला निवासी असलम दिल्ली के किसी अस्पताल में नौकरी करते हैं. मंगलवार को सुबह उसके मोबाइल पर कॉल आया. फोन करने वाले ने अपने को बैंक अधिकारी बताते हुए एटीएम के पिन कोड की मांग की. कहा गया कि आपका एटीएम बंद हो रहा है. पिन कोड नहीं बताने पर एटीएम कभी बंद किया जा सकता है. ऐसे में असलम ने पिन कोर्ड बता दिया. कुछ ही देर के बाद उसके मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आया. इससे उसके होश उड़ गये और जालसाजी का एहसास हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >