घायल युवक को पहुंचाया सदर अस्पताल

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के नदांव गुमटी के समीप एक युवक घायलावस्था में पटरी किनारे सोमवार को मिला़ सूचना मिलते ही जीआरपी ने घायल युवक को सदर अस्पताल में भरती करायी. जीआरपी थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह घायल अवस्था में 20 वर्षीय युवक मिला, जिसको इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया़ […]

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के नदांव गुमटी के समीप एक युवक घायलावस्था में पटरी किनारे सोमवार को मिला़ सूचना मिलते ही जीआरपी ने घायल युवक को सदर अस्पताल में भरती करायी.

जीआरपी थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह घायल अवस्था में 20 वर्षीय युवक मिला, जिसको इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया़ युवक की पहचान अभी नहीं हो पायी है़
चेनपुलिंग में दो धराये : बक्सर. दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के डुमरांव स्टेशन पर डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस के चेन पुलिंग के आरोप में दो लोगों को आरपीएफ ने पकड़ा. आरपीएफ के अनुसार सुबह जनसाधारण एक्सप्रेस बक्सर से खुलने के बाद जैसे ही डुमरांव स्टेशन पर पहुंची कि युवकों ने ट्रेन का चेनपुलिंग कर दिया. जुर्माना वसूलने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >