पाइप में लिकेज से पानी हो रहा बरबाद

ब्रह्मपुर : प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित जलमीनार का सप्लाइ पाइप के वासर में आयी खराबी के कारण हर दिन हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा है. यही नहीं परिसर से पानी की निकासी की व्यवस्था भी नहीं है, जिससे परिसर में जलजमाव हो गया है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की लापरवाही के कारण अब तक […]

ब्रह्मपुर : प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित जलमीनार का सप्लाइ पाइप के वासर में आयी खराबी के कारण हर दिन हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा है. यही नहीं परिसर से पानी की निकासी की व्यवस्था भी नहीं है, जिससे परिसर में जलजमाव हो गया है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की लापरवाही के कारण अब तक किसी अधिकारी ने इसे ठीक कराने की पहल नहीं की है, जिसके कारण कई महीनों से पानी की बरबाद हो रहा है

. उल्लेखनीय है कि आर्सेनिक प्रभावित इन इलाकों में हर दिन लोगों को आर्सेनिकमुक्त पानी की आवश्यकता होती है, पर लोगों को नहीं मिल पा रहा है. पानी की बरबादी से सरकार के जल संरक्षण के दावे की पोल खुल रही है. कई बार लोगों ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अभियंता शंकर कुमार से शिकायत की, पर अब तक ठीक नहीं हो पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >