उपमुख्य पार्षद पद के लिए 27 अगस्त को होगा चुनाव

बक्सर : नगर पर्षद के उपमुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथि घोषित कर दी है. 27 अगस्त को पुन: निवर्तमान उपमुख्य पार्षद इफ्तेखार अहमद के भाग्य का फैसला होगा. चुनाव की सारी कार्यवाही जिले के वरीय पदाधिकारियों की देखरेख में समाहरणालय के सभागार में होगी. […]

बक्सर : नगर पर्षद के उपमुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथि घोषित कर दी है. 27 अगस्त को पुन: निवर्तमान उपमुख्य पार्षद इफ्तेखार अहमद के भाग्य का फैसला होगा. चुनाव की सारी कार्यवाही जिले के वरीय पदाधिकारियों की देखरेख में समाहरणालय के सभागार में होगी. सत्ता पक्ष की ओर से जहां इफ्तेखार अहमद नामांकन दाखिल करेंगे, वहीं विपक्ष ने किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.

हालांकि एक से दो दिनों में विपक्ष भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर देगा. उल्लेखनीय है कि एक अगस्त को इफ्तेखार अहमद के खिलाफ नगर पर्षद के 19 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जो बहुमत से पास भी हो गया था. इसके बाद से ही नये उपमुख्य पार्षद के लिए पार्षदों को चुनाव की तिथि का इंतजार था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >