थोड़े से फाॅल्ट में घंटो गुल रहती है बिजली

बक्सर : शहर की बिजली व्यवस्था काफी लचर है. पूरे 24 घंटे में करीब चार घंटे बिजली हर दिन बाधित रह रही है. जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है. दिन में तो लोग बिजली कटौती का सहन कर पा रहे हैं. परंतु, रात में बिजली गुल होने से रात की नींद उड़ जा रही […]

बक्सर : शहर की बिजली व्यवस्था काफी लचर है. पूरे 24 घंटे में करीब चार घंटे बिजली हर दिन बाधित रह रही है. जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है. दिन में तो लोग बिजली कटौती का सहन कर पा रहे हैं. परंतु, रात में बिजली गुल होने से रात की नींद उड़ जा रही है. उमस भरी गरमी और ऊपर से बिजली कटौती से लोग काफी पेरशान हो जा रहे हैं. हैरान करने वाली बात तो यह है कि बिजली विभाग बिजली कटौती की बातों से इंकार करता है.

विभाग का मानना है कि बिजली कटौती नहीं हो रही है. कुछ फाल्ट होने पर ही कुछ समय तक के लिए बिजली काटी जाती है. पर यह कुछ समय ही लोगों को रुलाने का काम करती है. सुबह के दस बजे, दोपहर दो बजे और रात के नौ बजे बिजली कटौती का समय इन दिनों बन गया है. रात में तो यह अवधि बढ़ जाती है. कई बार मसलन, रात को कभी बारह बजे तो कभी दो बजे बिजली कटौती होती है. ऐसे में लोग सो नहीं पाते हैं

और रात भर परेशान रहते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बूढ़ों को होती है. नालबंद टोली, सिविल लाइन, महात्मा नगर, विराट नगर, रामरेखा घाट, के पिंटू, लेकू, अशोक समेत अन्य ने बताया कि विभाग के इस रवैया के कारण काफी परेशानी होती है. विभाग आखिर कब बिजली कटौती बंद करेगा यह समझ से परे हैं. इधर, विभाग का कहना है कि शहरी क्षेत्र के लिए 18 मेगावाट की आवश्यकता है और इतना मिलता है. केवल फाल्ट होने पर ही बिजल कटौती की समस्या उत्तपन्न हो जाती है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी : नगर एसडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि बिजली कटौती तब होती है जब शहर में कई विद्युत फाल्ट होता है. तब सट डाउन कर बिजली ठीक किया जाता है और फिर बिजली आपूर्ति होती है. इस दौरान थोड़ी बिजली की कटौती करनी पड़ जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >