अग्निपीड़ितों को दो साल बाद भी मुआवजा नहीं

ब्रह्मपुर : प्रखंड के उतरी नैनिजोर के प्रबोधपुर डेरा के ग्रामीणों को अब तक न तो मुआवजे की राशि मिली है और न ही इंदिरा आवास ही मिल पाया है. अप्रैल, 2014 में उतरी नैनिजोर पंचायत के प्रबोधपुर डेरा पर आग लगी थी, जिसमें 35 लोगों के झोंपड़ीनुमा मकान जल कर राख हो गया था. […]

ब्रह्मपुर : प्रखंड के उतरी नैनिजोर के प्रबोधपुर डेरा के ग्रामीणों को अब तक न तो मुआवजे की राशि मिली है और न ही इंदिरा आवास ही मिल पाया है. अप्रैल, 2014 में उतरी नैनिजोर पंचायत के प्रबोधपुर डेरा पर आग लगी थी, जिसमें 35 लोगों के झोंपड़ीनुमा मकान जल कर राख हो गया था.

उस समय तत्कालिन सीओ सुनील उपाध्याय ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पर्याप्त मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन घटना के बाद मात्र बारह लोगों को ही इंदिरा आवास आवंटीत हुआ. बाकी के 23 परिवारों के लोग आज तक इंदिरा आवास के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काट रहे है़ं

इस संबंध में बीडीओ भगवान झा से बात कि गयी, तो उन्होंने बताया कि 12 परिवार के लोग बीपीएल सूची में थे, जिनको इंदिरा आवास एवं मुआवजा दोनों दिया जा चुका है. जबकि अन्य के लिए जिला से आदेश मांगा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >