बक्सर : कोरानसराय थाना क्षेत्र के चुआड़ गांव में शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आकर तीन महिलाएं जख्मी हो गयीं. हालांकि इस हादसे में एक महिला बाल-बाल बच गयी. सभी घायल महिलाओं का इजाल स्थानीय अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार रोपनी करने चार महिलाएं चुआड़ गांव गयी थीं. देर शाम सभी वापस अपने गांव लौट रही थीं. इसी बीच तीन महिलाएं ट्रैक्टर की चपेट में आ गयीं. इधर, जख्मी महिलाओं की माने, तो उनको जान-बुझ कर कुचलने का प्रयास किया गया. इस बाबत कोरानसराय थाना प्रभारी ने बताया कि वो एक दुर्घटना थी और कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है.
ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन महिलाएं जख्मी
बक्सर : कोरानसराय थाना क्षेत्र के चुआड़ गांव में शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आकर तीन महिलाएं जख्मी हो गयीं. हालांकि इस हादसे में एक महिला बाल-बाल बच गयी. सभी घायल महिलाओं का इजाल स्थानीय अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार रोपनी करने चार महिलाएं चुआड़ गांव गयी थीं. देर शाम […]
