दिव्यांग छात्रा के साथ दुष्कर्म करनेवाला गिरफ्तार

बक्सर : दिव्यांग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित शिक्षक अमित कुमार राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस गिरफ्तार शिक्षक से पूछताछ करने में लगी हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि दबिश के कारण आरोपित शिक्षक बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण करने जा रहा है. इसी दौरान कोर्ट […]

बक्सर : दिव्यांग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित शिक्षक अमित कुमार राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस गिरफ्तार शिक्षक से पूछताछ करने में लगी हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि दबिश के कारण आरोपित शिक्षक बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण करने जा रहा है. इसी दौरान कोर्ट परिसर के बाहर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि गत दिनों शिक्षक ने दिव्यांग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >