36 यात्री स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे थे सदर अस्पताल
बक्सर : जिले में हजयात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं. हज यात्रियों के साथ प्रशासनिक तैयारी भी कर ली गयी है. जिले से हज के लिए जानेवाले यात्रियों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण सिविल सर्जन डॉ ब्रज कुमार सिंह, डॉक्टर बी नाथ एवं डॉ इमरान के नेतृत्व में किया गया. स्वास्थ्य परीक्षण में कुल 36 हज यात्री शामिल हुए थे,
जिन्हें जांचोपरांत हजयात्रा के लिए योग्य पाया गया. हज यात्रा के लिए योग्य पाये गये सभी लोगों को मैनेनजाइटिस का टीका एवं पोलियो की खुराक पिलायी गयी, जिससे कि हज यात्रा के दौरान इन्हें व इनसे अन्य यात्रियों को किसी प्रकार का संक्रमण का खतरा न हो हो. टीकाकरण स्वास्थ्य कर्मी बिंदु राय एवं विमला श्रीवास्तव के द्वारा किया गया.
