जुआ खेलने के आरोप में चार गिरफ्तार

बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़की सारिमपुर स्थित गंगा घाट पर छापेमारी कर पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से ताश के पत्ते और नकद राशि भी बरामद की गयी है. पकड़े गये लोगों में बड़की सारिमपुर निवासी मो इसराइल, संतोष चौधरी, मो जीसन और […]

बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़की सारिमपुर स्थित गंगा घाट पर छापेमारी कर पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से ताश के पत्ते और नकद राशि भी बरामद की गयी है. पकड़े गये लोगों में बड़की सारिमपुर निवासी मो इसराइल, संतोष चौधरी, मो जीसन और शाहिद खां शामिल हैं.

थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिली कि बड़की सारिमपुर स्थित गंगा घाट पर जुआ खेलने का धंधा चल रहा है. इसके आधार पर छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >