रोज बढ़ रहा गंगा नदी का जल स्तर, प्रशासन मुस्तैद

बक्सर : गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बाढ़ का खतरा जिले में मंडराने लगा है. इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. तटबंधों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है. इसके अलावे जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रमंडल विभाग, सभी एसडीओ, बीडीओ व सीओ को अलर्ट जारी कर दिया […]

बक्सर : गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बाढ़ का खतरा जिले में मंडराने लगा है. इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. तटबंधों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है. इसके अलावे जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रमंडल विभाग, सभी एसडीओ, बीडीओ व सीओ को अलर्ट जारी कर दिया है. पिछले एक सप्ताह में गंगा का जलस्तर लगभग 1.85 मीटर की बढ़ा है. गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल माॅनसून ने सूबे के गंगा तटीय क्षेत्र की ओर रुख नहीं किया है. अगले सप्ताह यहां माॅनसून के जोर पकड़ने के साथ गंगा का जलस्तर भी और तेजी से बढ़ेगा.

तटबंध की सतत निगरानी करें : डीएम ने तटबंधों की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया है. उन्होंने मानव दवा, पशु दवा, अनाज का भंडारण, पशु चारे की व्यवस्था, सांप काटने से बचाव तथा डैरिया की दवा, शरण स्थलों की पहचान कर वहां आवश्यक सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय की व्यवस्था करने, कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने को कहा है.
अधिकारियों का तैयार करें टेलीफोन नंबर लिस्ट : डीएम ने पदाधिकारियों, गांव व पंचायत के महत्वपूर्ण व्यक्तियों का टेलीफोन नंबर तैयार करने निर्देश दिया. कहा कि समुदाय तथा अन्य साझेदारों का प्रशिक्षण, नये नाव का क्रय तथा पूराने नावों की मरम्मती सहित अन्य महत्पूर्ण बिंदुओं तैयारी पूर्ण कर प्रतिवेदन समर्पित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >