रेलवे ट्रैक से मिला युवती का मिली शव

चौसा : रेलवे ट्रैक से क्षत-विक्षत अवस्था में एक युवती का शव जीआरपी ने रविवार को बरामद किया. शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सका. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम […]

चौसा : रेलवे ट्रैक से क्षत-विक्षत अवस्था में एक युवती का शव जीआरपी ने रविवार को बरामद किया. शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सका. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस को हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका है. मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.

इस संबंध में जीआरपी ने बताया कि चौसा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गेट के समीप युवती का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला. युवती के शरीर पर लाल रंग का कपड़ा पड़ा हुआ था. आशंका है कि युवती की हत्या कर शव को दुर्घटना का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया हो. इस मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >