घटनास्थल से कारतूस बरामद

बक्सर : शहर का औद्योगिक थाना क्षेत्र का इलाका रविवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. दो पक्षों के बीच उत्पन्न भूमि विवाद में संतोष दुबे ने मझरिया पैक्स के अध्यक्ष गगन सिंह समेत दो लोगों को गोली मार कर जख्मी कर दिया. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गयी. फायरिंग की […]

बक्सर : शहर का औद्योगिक थाना क्षेत्र का इलाका रविवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. दो पक्षों के बीच उत्पन्न भूमि विवाद में संतोष दुबे ने मझरिया पैक्स के अध्यक्ष गगन सिंह समेत दो लोगों को गोली मार कर जख्मी कर दिया. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गयी. फायरिंग की घटना समझने में लोगों को कुछ देर का समय लगा. गोली मार कर संतोष दुबे हथियार लहराते हुए फरार हो गया. दोनों घायलों को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भरती कराया गया है. पुलिस घटनास्थल पर कुछ देर बाद पहुंची, जिसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे.

जमीन को लेकर चला आ रहा था विवाद : संतोष दुबे प्रोपर्टी डीलर है. औद्योगिक थाना क्षेत्र के विश्वामित्र कॉलोनी में एक जमीन पर दोनों अपना हक जता रहे हैं. रविवार को संतोष दुबे द्वारा मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा था. इसी दौरान पैक्स अध्यक्ष ने आकर जमीन पर मिट्टी गिराने से मना किया, जिसके बाद संतोष दुबे ने पैक्स अध्यक्ष और कुमुद को गोली मार कर जख्मी कर दिया. दोनों ही मझरिया गांव के रहनेवाले हैं.
पहले से ही कर रखी थी तैयारी
इसके पहले भी दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद होते आया है. रविवार को संतोष ने पूरी तरह से इसकी तैयारी कर रखी थी. जैसे ही पैक्स अध्यक्ष विरोध करने पहुंचे, संतोष ने रखे हथियार से फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसमें गोली लगने से दोनों जख्मी हो गये.
नामजदों की गिरफ्तारी को ले पुलिस कर रही छापेमारी : जख्मी के बयान पर संतोष दुबे समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना के बाद से ही सभी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >