देश सेवा में अहम भूमिका अदा करें कैडेट : रजनीकांत

शिविर में शामिल हैं 11 जिलों के 600 कैडेटों को मिला सैन्य प्रशिक्षण डुमरांव़ : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत डीके कॉलेज परिसर में इंटर ग्रुप गर्वनर बैनर प्रतियोगिता के तहत एनसीसी कैडेटों का नव दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण ब्रिगेडियर एके ठाकुर के नेतृत्व में चल रहा है़ इस बाबत कर्नल रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि […]

शिविर में शामिल हैं 11 जिलों के 600 कैडेटों को मिला सैन्य प्रशिक्षण

डुमरांव़ : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत डीके कॉलेज परिसर में इंटर ग्रुप गर्वनर बैनर प्रतियोगिता के तहत एनसीसी कैडेटों का नव दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण ब्रिगेडियर एके ठाकुर के नेतृत्व में चल रहा है़ इस बाबत कर्नल रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि कैंप में एनसीसी कैडेटों को अच्छे नागरिक बनने के लिए हर-तरह का प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि देश सेवा के साथ समाजसेवा भी कर सकें.
शिविर में बिहार के 11 जिले औरगाबाद, पटना, बक्सर, रोहतास, कैमुर, आरा, सासाराम, नालंदा, गया, डिहरी, बिहारशरीफ राजगीर के एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया़ शिविर में चलनेवाले प्रशिक्षण में कैडेटों के बीच हैंडबाल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, परेड, प्रतियोगिता होगा़ रविवार को सीएटीसी के चौथे दिन कैडेटों को फायरिंग की ट्रेनिंग दी गयी.
वहीं, बेस्ट कैडेट के लिए सुमित्रा महिला काॅलेज की अंजली कुमारी और अंतु कुमारी व महारानी उषा रानी बालिका उच्च विद्यालय से चंद्रा कुमारी और कुमारी प्रिया का चयन किया गया़ शिविर में 600 कैडेट शामिल हैं. मौके पर ले. कर्नल सुभाष सिन्हा, कर्नल अशोक कुमार यादव, मनोज कुमार, फरहत आफशां, बबीता पांडेय, राजू मोची, अजय कुमार, बी के ओझा आदि मौजूद रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >