एसपी ने किया आधा दर्जन थानाध्यक्षों का तबादला

बक्सर : पंचायत चुनाव की समाप्ति के बाद पुलिस कप्तान उपेंद्र शर्मा ने पुलिसिंग को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है. इसको लेकर जिले के आधा दर्जन थानाध्यक्षों तबादला कर दिया. इस दौरान कुछ दारोगा से थानाध्यक्ष की कुरसी पर बैठ गये, तो कुछ की कुरसी ही छीन ली गयी़ वहीं, थाने में […]

बक्सर : पंचायत चुनाव की समाप्ति के बाद पुलिस कप्तान उपेंद्र शर्मा ने पुलिसिंग को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है. इसको लेकर जिले के आधा दर्जन थानाध्यक्षों तबादला कर दिया.
इस दौरान कुछ दारोगा से थानाध्यक्ष की कुरसी पर बैठ गये, तो कुछ की कुरसी ही छीन ली गयी़ वहीं, थाने में जेएसआइ के रूप में काम कर रहे कुछ दारोगा को थानों की कमान सौंपी गयी है. एसपी के द्वारा किये गये इस तबादले से पुलिस महकमा में काफी हलचल है.
इनका हुआ तबादला
जानकारी के अनुसार राजपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह को नगर थाना में जेएसआइ के पद तैनात किया गया है. उनकी जगह नावानगर के थानेदार राकेश कुमार को राजपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है.
ब्रह्मपुर थाना के दारोगा राजीव रंजन को नावानगर थाने की कमान सौंपी गयी है. वहीं, कृष्णाब्रह्म के जेएसआइ नागेश्वर यादव को थानाध्यक्ष बनाया गया है. उसी तरह औद्योगिक थाने में तैनात रंजीत कुमार को कृष्णाब्रह्म थाने का नया थानेदार बनाया गया है. नैनीजोर के दारोगा अशोक कुमार को बासदेवा ओपी का प्रभारी बनाया गया है, तो बासदेवा ओपी प्रभारी राजाराम पासवान को इटाढ़ी थाने में जेएसआइ के पद पर तैनात किया गया है.
चुनाव कोषांग में तैनात राजकुमार को औद्योगिक थाने में भेजा गया है. एसपी उपेंद्र शर्मा ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित कांडों में तेजी लाने व क्राइम पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर हिदायत दी है कि इस मामले में किसी तरह की कोताही नहीं चलेगी. इधर, एक साथ आधा दर्जन थानाध्यक्षों के तबादले को लेकर गुरुवार को पूरे दिन चर्चा चलती रही. सूत्रों की माने, तो आनेवाले दिनों में कुछ और थानों में फेरबदल की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >