महिला सिपाहियों के लिए बनेगा बैरक

बक्सर : महिला सिपाहियों को अब थाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. उनके लिए थानों में अलग बैरक बनायी जायेगी, जिसमें रहने का कमरा से लेकर शौचालय तक रहेगा. बैरक में दौ शौचालय व दो स्नान घर भी बनाये जायेंगे. इसको लेकर एसपी उपेंद्र शर्मा सिमरी थाने में जाकर स्थल का जायजा लिया. […]

बक्सर : महिला सिपाहियों को अब थाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. उनके लिए थानों में अलग बैरक बनायी जायेगी, जिसमें रहने का कमरा से लेकर शौचालय तक रहेगा. बैरक में दौ शौचालय व दो स्नान घर भी बनाये जायेंगे. इसको लेकर एसपी उपेंद्र शर्मा सिमरी थाने में जाकर स्थल का जायजा लिया. उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा सुझाये गये स्थल को देखा और जरूरी दिशा निर्देश भी दिया.

एसपी ने बताया कि फिलहाल बारह थानों में महिला सिपाहियों के लिए अलग बैरक का निर्माण करना है. इसके लिए थानों का चयन कर लिया गया है. अब स्थल का चयन की प्रक्रिया चल रही है. स्थल का चयन हो जाने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

12 थानों में होगा िनर्माण
रहेंगे दो शौचालय व दो स्नान घर
थानों का कर लिया गया है चयन
चल रही स्थल चयन की प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >