आधे घंटे तक अप लाइन में खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन
बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर एक बड़ा हादसा टल गया. बक्सर से मुगलसराय जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर पवनी कमरपुर हाॅल्ट के समीप मवेशी की मौत हो गयी. मवेशी के सारे चिथड़े इंजन में फंस गये, जिससे ट्रेन आधे घंटे तक अप लाइन में खड़ी रही. बाद में इंजन से जानवर के शव को हटाया गया, जिसके बाद परिचालन सुचारु रूप से बहाल हो सका.
