जेब में एटीएम कार्ड और खाते से निकल गयी राशि
बक्सर : एटीएम कार्ड जेब में और साइबर अपराधियों ने खाते में लगा दी सेंध. यह वारदात हुई बक्सर के एक छात्र के साथ. इसकी जानकारी जब छात्र को मिली, तो उसके होश उड़ गये. मामला बीस जून का है. बक्सर के सिविल लाइन पंजाबी मुहल्ला निवासी कृष्ण कुमार एमए का छात्र है. वह अपनी […]
बक्सर : एटीएम कार्ड जेब में और साइबर अपराधियों ने खाते में लगा दी सेंध. यह वारदात हुई बक्सर के एक छात्र के साथ. इसकी जानकारी जब छात्र को मिली, तो उसके होश उड़ गये. मामला बीस जून का है. बक्सर के सिविल लाइन पंजाबी मुहल्ला निवासी कृष्ण कुमार एमए का छात्र है. वह अपनी एटीएम कार्ड जेब में लिये छपरा जा रहा था. इस बीच उसके खाते से करीब 18 हजार रुपये की निकासी तथा ऑनलाइन खरीदारी कर ली गयी.
इसकी भनक उसे तब लगी, जब वह बैंलेस चेक किया. उसने पूरा डिटेल्स निकाला, तो पता चला कि बीस जून को ही अलग-अगल समय पर राशि की निकासी की गयी व ऑनलाइन खरीदारी की गयी. इसके बाद उसने तत्काल बैंक व थाने को सूचित किया. फिलहाल वह पैसे की बरामदगी को लेकर बैंक व थाने का चक्कर लगा रहा है. उसने बताया कि बैंक प्रबंधन से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की, तो कहा गया कि यह रोज का खेल है, इसमें प्रबंधन कुछ नहीं कर सकता है.
बहन की शादी के लिए रखे थे पैसे : साइबर अपराधियों की करतूत से कृष्ण कुमार की परेशानी बढ़ गयी है. उसे अपनी बहन की चिंता सताने लगी है. घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह पढ़ाई के साथ दुकान में सेल्समैन का काम भी करता था, ताकि अपनी बहन की शादी के लिए कुछ पैसे जोड़ सके. परंतु साइबर अपराधियों ने उसकी जमा पूंजी में सेंध लगा दी.
साइबर अपराधियों ने छात्र को लगाया 18 हजार का चूना
अब बैंक व थाने का चक्कर लगा रहा छात्र
बैंक प्रबंधन ने कहा- यह रोज का खेल है, इसमें कुछ नहीं कर सकते