बक्सर स्टेशन को बलिया व कैमूर से जोड़ने की पहल

बक्सर : बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार निराला ने बक्सर रेलवे स्टेशन को कैमूर के मोहनिया और यूपी के बलिया से जोड़ने की मांग रेलमंत्री से की है. इस संबंध में श्री निराला ने 14 मार्च, 2016 को पत्र लिखा था, जिसके बाद 31 मार्च को रेलमंत्री ने जांच का आदेश दिया था. बिहार […]

बक्सर : बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार निराला ने बक्सर रेलवे स्टेशन को कैमूर के मोहनिया और यूपी के बलिया से जोड़ने की मांग रेलमंत्री से की है. इस संबंध में श्री निराला ने 14 मार्च, 2016 को पत्र लिखा था, जिसके बाद 31 मार्च को रेलमंत्री ने जांच का आदेश दिया था. बिहार सरकार के मंत्री के इस प्रयास की शहीद जगदेव प्रसाद विचार मंच ने सराहना की है.

ज्योति प्रकाश चौक पर हुई मंच की बैठक की अध्यक्षता इ भदेश्वर नाथ सिंह कुशवाहा ने की. मौके पर वरीय अधिवक्ता गणपति मंडल, अधिवक्ता अजय कुमार पांडेय, शिव प्रसाद कुशवाहा, मो हासिम साह, जनार्दन दास, श्रीराम दत्ता सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >