ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, दो लोग जख्मी

इटाढ़ी : इटाढी-बक्सर मुख्य पथ पर नाथपुर के पास एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गये. घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों द्वारा सदर अस्पताल भेज दिया गया. घायलों की पहचान जय प्रकाश सिंह एवं शिव नारायण ओझा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्ति बाइक से बक्सर […]

इटाढ़ी : इटाढी-बक्सर मुख्य पथ पर नाथपुर के पास एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गये. घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों द्वारा सदर अस्पताल भेज दिया गया. घायलों की पहचान जय प्रकाश सिंह एवं शिव नारायण ओझा के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्ति बाइक से बक्सर की ओर जा रहे थे. उसी दिशा से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी. ठोकर से दोनों सड़क पर गिर गये और छटपटाने लगे. दोनों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने तत्परता दिखाई और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया.साथ में ट्रकचालक को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >