छात्रा पर फब्तियां कसते छह मनचलों पर प्राथमिकी

डुमरांव़ : मंगलवार को पुराना भोजपुर निवासी एक छात्रा ने साहस का परिचय देते हुए छह युवकों के खिलाफ नया भोजपुर ओपी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है़ दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विनीत सिंह, अभय सिंह, पवन सिंह, सुजीत सिंह, सूरज सिंह सहित एक अन्य सभी पुराना भोजपुर गांव के निवासी है़ं पुलिस सूत्रों […]

डुमरांव़ : मंगलवार को पुराना भोजपुर निवासी एक छात्रा ने साहस का परिचय देते हुए छह युवकों के खिलाफ नया भोजपुर ओपी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है़ दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विनीत सिंह, अभय सिंह, पवन सिंह, सुजीत सिंह, सूरज सिंह सहित एक अन्य सभी पुराना भोजपुर गांव के निवासी है़ं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा इंटर की पढ़ाई के लिए प्रतिदिन सुबह में डुमरांव कोचिंग के लिए जाती है़

रास्ते में इन युवकों द्वारा उस छात्रा पर फब्तियां कसी जाती थी़ लोकलाज की डर से छात्रा यह बात महीनों से छुपाये रखी, लेकिन मंगलवार को हद तब हो गयी, जब युवकों ने छात्रा से अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी़ छात्रा ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी और छात्रा द्वारा युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ इस मामले में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है़ सभी आरोपित युवक फरार बताये जाते है़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >