जिले में कल से शुरू होगा लोक शिकायत केंद्र

बक्सर : लोक शिकायत निवारण अधिनियम 2016 को जमीन पर लाने की पूरी तैयारी हो गयी है. कल से जिले में तीन काउंटर इस संबंध में खोले जायेंगे. बताते चलें कि अनुमंडल स्तर के सभी जन शिकायतों का निष्पादन अनुमंडल मुख्यालय में बने काउंटर से किये जायेंगे. वहीं, जिला स्तर के मामलों को समाहरणालय के […]

बक्सर : लोक शिकायत निवारण अधिनियम 2016 को जमीन पर लाने की पूरी तैयारी हो गयी है. कल से जिले में तीन काउंटर इस संबंध में खोले जायेंगे. बताते चलें कि अनुमंडल स्तर के सभी जन शिकायतों का निष्पादन अनुमंडल मुख्यालय में बने काउंटर से किये जायेंगे. वहीं, जिला स्तर के मामलों को समाहरणालय के बने काउंटरों से लिया जायेगा. इस संबंध में लोगों को अपनी फरियाद संबंधित काउंटर पर देने होंगे,

जहां से 60 दिनों के अंदर उनके मामलों को निष्पादित कर दिया जायेगा. इस संबंध में शुक्रवार को जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों की बैठक की गयी. पांच जून से धरातल पर आनेवाला उक्त अधिनियम न सिर्फ लोगों के लिए अत्यधिक सुविधाजनक होगा, बल्कि आम जनजीवन के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में भी देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >