चौसा होगा निर्मल पंचायत पहल. गंगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ चौसा से

स्वच्छता जागरूकता रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखा कर किया विदा चौसा : गंगा स्वच्छता अभियान के तहत गंगा नदी के किनारे बसे गांवों को स्वच्छ करने के लिए चौसा पंचायत को निर्मल पंचायत के तौर पर चुना गया है. गंगा स्वच्छता अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी रमण कुमार के द्वारा चौसा में स्वच्छता रैली […]

स्वच्छता जागरूकता रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखा कर किया विदा

चौसा : गंगा स्वच्छता अभियान के तहत गंगा नदी के किनारे बसे गांवों को स्वच्छ करने के लिए चौसा पंचायत को निर्मल पंचायत के तौर पर चुना गया है. गंगा स्वच्छता अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी रमण कुमार के द्वारा चौसा में स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखा कर गुरुवार को की गयी.
प्लस टू आदर्श उच्च विद्यालय चौसा में प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका व सहायिका,जीविका से जुड़ी सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 2019 गांधी जयंती से पहले पंचायत में घर-घर शौचालय का निर्माण कर गंगा स्वच्छता अभियान को सफल बनाना है. पंचायत के लोगों को खुले खेतों में शौच नहीं करने तथा घरों में शौचालय का निर्माण कराने के लिए जागरूक करना है.
गंगा स्वच्छता अभियान सह मद्य निषेध जागरुकता रैली हाइ स्कूल से कृष्णापुरी, दुर्गा मंदिर, चौसा बाजार, बहादुरपुर, डुमडेरवां, गड़ही दिवाल होते हुए चौसा दुर्गा मंदिर तक निकाली गयी, जिसमें गंदगी दूर भगाना है गंगा को निर्मल बनाना है. खुले में शौच नहीं जायेंगे, घर में शौचालय बनायेंगे आदि नारे लगा कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार, वरीय पदाधिकारी अनुपम सिंह, उत्पाद अधिक्षक मनोज कुमार, बीडीओ अरविंद कुमार सिंह, एमओ विवेक कुमार, जेएसएस संतोष सिंह, बीइओ परमानंद कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >