बाइक से गिरकर तीन लोग जख्मी

बक्सर : सदर प्रखंड के इजरी निवासी दो महिला व एक युवक बाइक से गिर कर जख्मी हो गये. बताया जाता है कि तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय की तरफ आ रहे थे कि अचानक बाइक पर से संतुलन खोने के कारण यह हादसा हो गया. हादसे में अनिल यादव, […]

बक्सर : सदर प्रखंड के इजरी निवासी दो महिला व एक युवक बाइक से गिर कर जख्मी हो गये. बताया जाता है कि तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय की तरफ आ रहे थे कि अचानक बाइक पर से संतुलन खोने के कारण यह हादसा हो गया.

हादसे में अनिल यादव, राधिका देवी और लक्ष्मीना देवी जख्मी हो गये. तीनों घायलों की चिकित्सा सदर अस्पताल में करायी गयी. बता दें कि इनदिनों क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो गयी है़ इसमें कई लोगों की जान चली जाती है तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >