महिला थाने में मामला दर्ज
आरोपित चाचा फरार
बक्सर : डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव की रहनेवाली 14 वर्षीया किशोरी से उसके चाचा विनोद कुमार महतो ने ही दुष्कर्म किया और नतीजा हुआ कि बच्ची गर्भवती हो गयी. गर्भवती होने के बाद परिवारवालों ने जब पूछताछ की, तो राज खुला. परिवारवालों ने महिला थाने में इस संबंध में एक मामला दर्ज कराया है.
महिला थाना प्रभारी कंचन कुमारी के अनुसार लड़की विकलांग और बोलने में लाचार है, मगर इशारे में कुछ शब्दों का उच्चारण कर लेती है. उसके पिता मजदूरी कर पेट पालते हैं. घर से परिवारवालों के जाने के बाद उसके चाचा विनोद कुमार महतो लगातार बच्ची को हवस का शिकार बनाते रहा, जिसका पोल तब खुला, जब बच्ची गर्भवती हो गयी. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित की खोजबीन शुरू कर दी है, मगर उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है.
