मांगों को ले कृषि समन्वयक आज से रहेंगे हड़ताल पर

बक्सर : बिहार कृषि समन्वयक संघ पटना बिहार के समर्थन में जिले के कृषि समन्वयक 25 मई से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. कृषि समन्वयक संघ के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में कृषि कार्यालय परिसर में कृषि समन्वयकों की बैठक हुई, जिसमें कृषि समन्वयकों की नियमित नियुक्ति करने संबंधित समस्याओं […]

बक्सर : बिहार कृषि समन्वयक संघ पटना बिहार के समर्थन में जिले के कृषि समन्वयक 25 मई से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. कृषि समन्वयक संघ के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में कृषि कार्यालय परिसर में कृषि समन्वयकों की बैठक हुई,

जिसमें कृषि समन्वयकों की नियमित नियुक्ति करने संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नौ मई को कृषि समन्वयकों को नियमित करने के लिए काउंसेलिंग की गयी थी. रिजल्ट का प्रकाशन 11 मई को होना था, जो अब तक नहीं हुआ है. इस संबंध में बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने यह कहा कि कृषि विभाग से मांगे गये नियमितीकरण का मार्गदर्शन अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिसके कारण रिजल्ट का प्रकाशन नहीं हो सका है.

विभाग द्वारा मार्गदर्शन नहीं कराये जाने के कारण विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि समन्वयकों का भविष्य अधर में लटक गया है. नियमावली का मार्गदर्शन नहीं दिये जाने से पूर्व से कार्यरत समन्वयक इससे वंचित हो जायेंगे. इन्हीं मांगों को ध्यान में रखते हुए विषय वस्तु विशेषज्ञ एवं कृषि समन्वयक 25 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >