बक्सर : शब-ए-बरात को लेकर जिले के शाही मसजिद समेत सभी छोटे-बड़े मसजिदों को सजाया गया था. साथ ही मजारों को भी रंगीन लाइटों से सजाया गया था. देर रात तक मुसलमान भाइयों ने शब-ए-बरात की खुशियां मनायी और पटाखे भी फोड़े. युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया. साइकिल और मोटरसाइकिल से उत्साही युवा मजारों पर जाकर अगरबत्ती जलाये.
यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा. हिंदू पर्व दीपावली की तरह मुसलमानों ने भी खूब पटाखे फोड़े, जिसको लेकर पटाखों की दुकानों में भी जम कर बिक्री हुई. कई स्थानों पर फुटपाथी दुकानें भी सज गयी थीं.
