आग लगने से हजारों की संपत्ति राख

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के कोनौली गांव में मोतीलाल कुशवाहा के घर में अचानक आग लगने से घर में रखा हुआ कपड़ा ,अनाज सहित अन्य सामान सहित लगभग एक लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकीदार दफदार संघ के जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि […]

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के कोनौली गांव में मोतीलाल कुशवाहा के घर में अचानक आग लगने से घर में रखा हुआ कपड़ा ,अनाज सहित अन्य सामान सहित लगभग एक लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकीदार दफदार संघ के जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तेज धूप और लू के कारण सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे, तभी अचानक इनके घर में आग लग गयी. आग की लौ देखते ही आसपास में मौजूद ग्रामीण चिल्लाने लगे, जिसके शोर से आस पास के ग्रामीण इकट्ठा हो गये और किसी तरह से आग पर काबू पाया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >