हादसा. बक्सर से गांव लौट रहा था रामचंद्र
डुमरांव : स्टेट हाइवे से जुड़े महज 50 गज की दूरी पर कोरानसराय-चौगाई सड़क पर ट्रैक्टर के धक्के से लोहा व्यवसायी एकराशी गांव निवासी रामचंद्र शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी़ यह घटना सोमवार के दिन करीब तीन बजे की बतायी जाती है़ घटना के बाद ट्रैक्टरचालक वाहन को छोड़ फरार हो गया़ करीब एक घटे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवसायी के शव को कब्जे में कर ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गयी़ हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख दिया,
जिससे घंटों तक आवागमन बाधित रहा. पुलिस के काफी मान मनौअल के बाद ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया़ बताया जाता है कि एकराशी गांव निवासी बगेन में बिल्डिंग का काम करता था़ लोहे की खरीदारी को लेकर बक्सर से वापस लौट रहा था़ कोरानसराय चौक पर बस से उतरने के बाद व्यवसायी अपने गांव के लिये वाहन की तलाश में खड़ा था़ इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर ने व्यवसायी को कुचल दिया. थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टरचालक की खोज में पुलिस जुट गयी है़
