पांचवें चरण के चुनाव के लिए प्रशासन हुआ सख्त

चक्की : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत चक्की प्रखंड में पांचवें चरण का मतदान मंगलवार को होना है़ इसको लेकर पुलिस प्रशासन चौकस हो गया है़ शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रखंड की चारों पंचायतों चक्की, जवहीं, चंदा तथा अरक पर पुलिस की नजर बनी हुई है़ निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी योगेंद्र […]

चक्की : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत चक्की प्रखंड में पांचवें चरण का मतदान मंगलवार को होना है़ इसको लेकर पुलिस प्रशासन चौकस हो गया है़ शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रखंड की चारों पंचायतों चक्की, जवहीं, चंदा तथा अरक पर पुलिस की नजर बनी हुई है़ निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी योगेंद्र पासवान ने बताया कि पूरे प्रखंड में कुल 57 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.

वहीं, मध्य विद्यालय लहना को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है तथा शांतिपूर्वक चुनाव कराने व विधि व्यवस्था बनाये रखने को प्रशासन कटिबद्ध है़ वहीं, 10 मई को होनेवाले पंचायत चुनाव के तहत 48 घंटे पूर्व रविवार की शाम पांच बजे से प्रचार बंद हो जायेगा़ वहीं, प्रचार प्रसार के लिए काफी कम समय बचा है, जिसके कारण मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए प्रत्याशियों द्वारा एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >