ग्रामीणों के हल्ला पर टूटी पीड़ितों की नींद

आग से झुलस कर आधा दर्जन पशुओं की मौत राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में सोमवार की देर रात गांव के ही ईश्वर राम और मुन्ना राम के घर में आग लगने से इनके भैंस व बकरी सहित आधा दर्जन पशुओं की मौत हो गयी. जबकि अन्य सामान भी जल कर राख […]

आग से झुलस कर आधा दर्जन पशुओं की मौत

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में सोमवार की देर रात गांव के ही ईश्वर राम और मुन्ना राम के घर में आग लगने से इनके भैंस व बकरी सहित आधा दर्जन पशुओं की मौत हो गयी. जबकि अन्य सामान भी जल कर राख हो गया़ घटना के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि देर रात घर के परिजन खाना खा कर सो गये थे. इसी बीच अचानक घर में आग लग गयी और घर से तेज लपटे निकलने लगीं, जिसे देख ग्रामीण चिल्लाने लगे.
ग्रामीणों की आवाज सुन कर घर के परिजन तो बाहर निकल गये, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि पशुओं को नहीं निकाला जा सका, जिसके कारण उनकी मौत हो गयी. इस घटना में ईश्वर राम की गर्भवती भैंस व मुन्ना राम की चार बकरियां झुलस गयीं. इसके अलावा घर में रखा हुआ अनाज, कपड़ा और फर्नीचर जल कर राख हो गये.
घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा अंचलाधिकारी को दी गयी. सूचना पाते ही अंचलाधिकारी राकेश कुमार, थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, पशु चिकित्सक मनोज भारती मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिये. पशु चिकित्सक ने झुलसी बकरियों का इलाज किया. जबकि सीओ ने उचित मुआवजा देने का भरोसा दिलाया़ वहीं, पीड़ितों का हाल पूछने पहुंचे मुखिया अनिल सिंह और पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह ने सहायतार्थ डीएम से अतिरिक्त मुआवजा राशि देने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >