एनएच 84 पर घंटों लगा रहा जाम

डुमरांव/ब्रह्मपुऱ : महीने के शुभ लगन बुधवार को बरातियों के काफिले व अन्य वाहनों से एनएच 84 की मुख्य सड़क जाम से कराहती रही़ पुराना भोजपुर चौक, कृष्णाब्रह्म व ब्रह्मपुर चौरास्ते पर घंटों जाम का नजारा देखने को मिला़ इन सड़कों पर धीरे-धीरे वाहनें रेंगती रही़ जाम के कारण कहीं दूल्हे की सवारी, तो कहीं […]

डुमरांव/ब्रह्मपुऱ : महीने के शुभ लगन बुधवार को बरातियों के काफिले व अन्य वाहनों से एनएच 84 की मुख्य सड़क जाम से कराहती रही़ पुराना भोजपुर चौक, कृष्णाब्रह्म व ब्रह्मपुर चौरास्ते पर घंटों जाम का नजारा देखने को मिला़ इन सड़कों पर धीरे-धीरे वाहनें रेंगती रही़ जाम के कारण कहीं दूल्हे की सवारी, तो कहीं एंबुलेंस की गाडि़यां फंसी रही़ बताया जाता है कि इस माह के 24 फरवरी बुधवार शुभ लगन के रूप में माना गया है़

इस लगन में वर व कन्या पक्षों ने शादी को लेकर मुहूर्त निकाला है़ जिस वजह से बरातियों से भरे वाहनों के काफिले व सवारी गाडि़यों के आवागमन को लेकर सड़क किनारे अतिक्रमण बाधक बना रहा़ प्रशासन ने दो माह पूर्व पुराना भोजपुर, कृष्णाब्रह्म व ब्रह्मपुर के चौक-चौराहों से अतिक्रमण अभियान चलाकर मुक्ति दिलायी थी़ लेकिन दुकानदारों द्वारा फिर से अतिक्रमण किये जाने से चौक-चौराहों पर सड़के संकीर्ण हो गयी है़ं सबसे ताज्जबू की बात है कि सड़कों पर ही सब्जी व अन्य छोटे व्यवसायी अपनी दुकानें लगाकर व्यवसाय करते है़ं ऐसी स्थिति में खरीदार भी अपने दुपहिया वाहनों को यदाकदा सड़कों पर ही खड़े कर सामाल की खरीदारी करते हैं.

इस जाम के कारण बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं को मुश्किलें होती है़ मुकेश ओझा, रामजी दूबे, दिनेश लाल, अविनाश आदि बताते हैं कि अधिकारियों की गाडि़यां भी जाम में फंसती है़ लेकिन अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं होता़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >