पिता ने किया अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म

बक्सर : चक्की ओपी अंतर्गत भरियार गांव में पिता द्वारा बेटी के साथ दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला रविवार को थाने में दर्ज किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर जेल भेज दिया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बक्सर भेज दिया है. पुलिस के अनुसार […]

बक्सर : चक्की ओपी अंतर्गत भरियार गांव में पिता द्वारा बेटी के साथ दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला रविवार को थाने में दर्ज किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर जेल भेज दिया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बक्सर भेज दिया है. पुलिस के अनुसार आरोपित की पत्नी और पीड़िता की मां ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया है.

जानकारी के अनुसार नशे में धुत्त पिता ने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया. महिला थाना प्रभारी कंचन कुमारी ने बताया कि उसके पिता द्वारा दुष्कर्म का मामला पहला नहीं था, बल्कि पूर्व में भी नशे की हालत में यह कार्य करता रहा. लगातार पत्नी और परिवार का विरोध होता रहा और लोगों ने समझाने की भरसक कोशिश की, मगर दुष्कर्मी पिता ने परिवारवालों की एक न सुनी. जिसके कारण अजीज आकर पत्नी ने अपने पति के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला महिला थाने में दर्ज कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >