अभाविप ने निकाला रामलीला मैदान से मार्च

बक्सर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने रामलीला मैदान से मार्च निकाला और शहर के प्रमुख भागों से गुजर कर राष्ट्र द्रोहित के खिलाफ नारेबाजी की. नेशनल फर्स्ट मार्च में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और अन्य नारे लगाये. नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटना ने देश […]

बक्सर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने रामलीला मैदान से मार्च निकाला और शहर के प्रमुख भागों से गुजर कर राष्ट्र द्रोहित के खिलाफ नारेबाजी की. नेशनल फर्स्ट मार्च में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और अन्य नारे लगाये. नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटना ने देश को शर्मसार किया है

तथा धर्मनिरपेक्ष दलों के द्वारा की जा रही ब्यानबाजी की भी छात्र नेताओं ने निंदा की. नेताओं ने राहुल गांधी, नीतिश कुमार, सिताराम येचूरी के बयानों की भी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं पर कार्रवाई होनी चाहिए. मौके पर विश्वविद्यालय संयोजक रामजी सिंह, विभाग के संयोजक अनुराग श्रीवास्तव, विवेक सिंह, गजेेंद्र कुमार, सन्नी सिंह, सूर्यदेव राम, हरिश कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >