प्रशासन सजग रहता, तो बच सकती थी जान
डुमरांव : सोमवार की शाम नगर के छठिया पोखरा में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से 19 वर्षीय छात्र राहुल कुमार मिश्रा की डूबने से मौत हो गयी़ पोखरा में डूबने की खबर आग की तरह शहर में फैल गयी़ बड़ी तादाद में शहरवासी पोखरा पर इकठ्ठे हो गये. तैराक युवकों […]
डुमरांव : सोमवार की शाम नगर के छठिया पोखरा में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से 19 वर्षीय छात्र राहुल कुमार मिश्रा की डूबने से मौत हो गयी़ पोखरा में डूबने की खबर आग की तरह शहर में फैल गयी़ बड़ी तादाद में शहरवासी पोखरा पर इकठ्ठे हो गये.
तैराक युवकों ने पानी में कूद काफी खोजबीन की, लेकिन असफल रहे़ घटना की खबर पाकर स्थानीय प्रशासन दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गयी, लेकिन नप प्रशासन द्वारा व्यवस्था के नाप पर खानापूर्ति देख विवश हो गये. चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राहुल को तालाब से निकाला गया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया़
प्रशासन को झेलना पड़ा आक्रोश
नगर पर्षद ने सुरक्षा को लेकर छठिया पोखरा पर बैरेकेडिंग, महाजाल एवं नाव के साथ आठ गोताखोरों को रखने की घोषणा की थी, लेकिन घोषणा के बाद ना गोताखोर दिखे ना ही कोई समुचित व्यवस्था़ इस लापरवाही का खामियाजा एसडीओ और डीएसपी को झेलना पड़ा़ आक्रोशित लोगों की मांग पर प्रशासन द्वारा आनन-फानन में नजदीक के मल्लाहों को बुलाया गया और शव को ढूंढ बाहर निकाला गया़ छात्रों का कहना है कि पोखर पर पुलिस की व्यवस्था नहीं की गयी थी़
मैट्रिक का छात्र था मृतक : राहुल होनहार छात्रों में था. पिता अजय मिश्रा कहते हैं कि बड़े बेटे की मौत का गम परिजन सह नहीं पा रहे है़ं.वहीं, दूसरा बेटा रोहित मूक बधिर है़ आर्थिक स्थिति से कमजोर पिता राजगोला के हनुमान मंदिर के पुजारी है़ं. राजभोग के आय से ही परिजनों का दाना पानी चलता है़
शव आते ही रो पड़ा मोहल्ला : बक्सर से पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को करीब दो बजे दिन में राहुल का शव घर पहुचा़ शव आते ही परिजनों सहित मोहल्लावासी रो पड़े. मृतक की मां एवं दादा का रो-रो कर बुरा हाल था़