चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा बारा मोड़ पर शनिवार की रात झोंपड़ीनुमा घर में रखे एक ढिबरी से आग लग गयी, जिससे झोंपड़ी व उसमें रखे अनाज, पशुओं का चारा, कपड़े समेत हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. बताया जाता है कि बारा मोड़ निवासी गौरीशंकर सिंह की झोंपड़ी में ढिबरी से अचानक आग लग गयी, जिससे उसमें बंधे तीन जानवर झुलस कर जख्मी हो गये.
बाद में पास में ही झोंपड़ी बना कर रह रहे उसके लड़के की झोंपड़ी में भी आग लग गयी, जिससे उसके घर में भी रखा सामान जल कर राख हो गया.दोनों झोंपडि़यों में रखे खाद्यान्न, कपड़े व पशुओं का चारा समेत हजारों की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. लोगों की सूचना पर बीडीओ अरविंद कुमार सिंह और राजपुर के सीओ राकेश कुमार,
जिला पर्षद सदस्य डॉ मनोज कुमार यादव ने पीड़ितों के घर जाकर मुलाकात की और अगलगी की घटना की जांच की गयी. दलित परिवारों को फिलहाल खुले आकाश के नीचे रहना पड़ रहा है. जिला पर्षद सदस्य डॉ यादव ने कहा कि दोनों परिवारों को इंदिरा आवास दिलाने के लिए अनुशंसा की जायेगी.
