गैंगवार में हुई भाजपा नेता की हत्या : आइजी

आरा : पटना के जोनल आइजी कुंदन कृष्णन ने डीआइजी, पुलिस अधीक्षक भोजपुर और पुलिस अधीक्षक बक्सर के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या के बाद उत्पन्न तनाव व हालात पर काबू पाने को लेकर एक बैठक की़ बैठक में आइजी ने अधिकारियों को नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक निर्देश […]

आरा : पटना के जोनल आइजी कुंदन कृष्णन ने डीआइजी, पुलिस अधीक्षक भोजपुर और पुलिस अधीक्षक बक्सर के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या के बाद उत्पन्न तनाव व हालात पर काबू पाने को लेकर एक बैठक की़ बैठक में आइजी ने अधिकारियों को नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिया़ उन्होंने कहा कि गैंगवार में ही भाजपा नेता की हत्या हुई है़ नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी के नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन किया गया है़

हत्या के महज 12 घंटे के अंदर ही नामजद अभियुक्त ईश्वरपुरा निवासी हरेंद्र सिंह उर्फ भुअर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है़ वहीं एसपी के नेतृत्व में गठित एसआइटी टीम हरेश मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है़ आइजी ने बताया कि हत्या के बाद हरेश सिंह उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में चला गया है़ उसका मोबाइल लोकेशन उतर प्रदेश में बता रहा है़ घटना के बाद ओझवलिया और सोनबरसा में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है़ इधर, विशेश्वर ओझा के परिजन और उनकी घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है़ नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर एसटीएफ की युनिट को भी बुलाया गया है, जो गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >