सरस्वती पूजा को लेकर बाजार में चहल-पहल

डुमरांव : अधिष्ठात्री देवी सरस्वती प्रतिमा स्थापित करने को लेकर नगर सहित अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न समिति के सदस्य तैयारी को लेकर देर शाम लगे रहे़ माघ शुक्ल पंचमी के दिन मां सरस्वती पूजनोत्सव मनाया जाता है़ इस दिन छात्र-छात्राएं मां शारदे की आराधना करते है़ं लोगों का मनाना है कि इस दिन बसंत के […]

डुमरांव : अधिष्ठात्री देवी सरस्वती प्रतिमा स्थापित करने को लेकर नगर सहित अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न समिति के सदस्य तैयारी को लेकर देर शाम लगे रहे़ माघ शुक्ल पंचमी के दिन मां सरस्वती पूजनोत्सव मनाया जाता है़ इस दिन छात्र-छात्राएं मां शारदे की आराधना करते है़ं लोगों का मनाना है कि इस दिन बसंत के आगमन की खुशी में फगुआ गायन व अबीर-गुलाल से रंगोत्सव का स्वागत किया जाता है़ दूसरी ओर बंसत पंचमी को लेकर गोला रोड, स्टेशन रोड, चुड़ी बाजार, शहीद गेट के बाजारों में देर शाम चहल-पहल रही़

नगर के विभिन्न मुहल्लों में समिति के सदस्यों द्वारा पंडाल निर्माण के अलावा मूर्तिकार मूर्ति को अंतिम रूप देने में व्यस्त दिखें ़ वहीं मां सरस्वती की सजावट समाग्री मुकुट, माला, गोटा, बाल, नथिया समेत देवी के वस्त्र के लिए कपड़े की दुकानों पर समिति के सदस्यों की भीड़ लगी रही, जबकि गोला रोड में फुटपाथ दुकान पर बंसत पंचमी को लेकर गाजर, बैर, कन समेत अन्य फलों का आगमन हो चुका़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >