बांस के सहारे दौड़ रहा करेंट

पांच वर्षों में कुइरपुरवा मुहल्ले से विभाग को मिला है लगभग 18 लाख रुपये का राजस्व, फिर भी नहीं दे रहा ध्यान बक्सर : विद्युत विभाग के अधिकारी बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की बड़े-बड़े दावे करते हैं,लेकिन धरातल पर ये सारे दावे काफी छोटे लग रहे हैं.लंबे समय से बिजली खंभे की मांग कर रहे […]

पांच वर्षों में कुइरपुरवा मुहल्ले से विभाग को मिला है लगभग 18 लाख रुपये का राजस्व, फिर भी नहीं दे रहा ध्यान

बक्सर : विद्युत विभाग के अधिकारी बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की बड़े-बड़े दावे करते हैं,लेकिन धरातल पर ये सारे दावे काफी छोटे लग रहे हैं.लंबे समय से बिजली खंभे की मांग कर रहे कोइरपुरवा मुहल्लावासियों ने रविवार को अपने-अपने घरों का बिजली कनेक्शन काट कर बिजली विभाग के प्रति आक्रोश जताया.
मुहल्लावासियों का कहना है कि वर्षो से बिजली खंभे के अभाव में बांस के सहारे हमलोग सप्लाइ तार को मुख्य बिजली के खंभे तक ले गये हैं, जो कभी भी खतरा कर सकता है, लेकिन इस पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा. दरअसल शहर के बीचोंबिच बसा कोइरपुरवा मुहल्ला पिछले पांच सालों से बिजली संबंधित सुविधाओं से वंचित है. इस इलाके में लगभग 60 बिजली उपभोक्ता हैं,जो हर माह नियमित बिजली बिल जमा करते हैं.
एक अनुमान के मुताबिक इन पांच वर्षों में अब तक इस इलाके से विभाग को लगभग 18 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है. लेकिन,अब तक इस इलाके में एक भी बिजली का खंभा नहीं है. इसे लेकर मुहल्लेेवासियों ने 16 जून,2015 को एसडीओ से मिल कर लिखित शिकायत की थी, लेकिन इस संबंध में विभाग सुस्त है.
यहीं के श्रीताल तिवारी की गाय की मौत करेंट लगने से हो गयी थी. इसके अलावा मुहल्ले के कई बच्चें को करेंट लग चुका है. 7 जुलाई, 2015 को कार्यपालक अभियंता ने कहा था कि 15 दिनों के अंदर पोल गाड़ दिया जायेगा, लेकिन नहीं गाड़ा गया. वहीं, अब जेइ सचिन कुमार ने बताया कि तीन दिनों के अंदर खंभा लगाने का काम शुरू कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >