बक्सर : संविदा पर चयनित एएनएम को नियमित पोस्टिंग के मौके पर बक्सर पहुंचे आरडीडी के केके मिश्रा ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, जिसमें अनुपस्थित कर्मियों को देख कर उन्होंने सबों से स्पष्टीकरण की मांग की.इस संबंध में सिविल सर्जन को भी फटकार लगायी और चिकित्सकों व कर्मियों को अविलंब शोकॉज करने का निर्देश दिया.साथ ही डायलिसिस केंद्र, पैथोलॉजी लैब की व्यवस्था देख कर संतुष्ट दिखे. एसएनसीयू को 24 घंटा संचालित करने का निर्देश भी दिया.
लॉटरी से हुई एएनएम की पोस्टिंग : जिले में पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे 26 एएनएम को आरडीडी पटना के डॉ केके मिश्रा, डीडीसी मोबिन अली अंसारी तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारी और सिविल सर्जन डॉ बीके सिंह की उपस्थिति में लॉटरी निकाल कर उनके स्थानों पर पदस्थापन कर दिया गया.26 में से 25 एएनएम की पोस्टिंग कर दी गयी. जबकि एक एएनएम के अनुपस्थित रहने के कारण उसकी पोस्टिंग नहीं हो सकी.
