पैसा गबन के आरोपितों ने किया सरेंडर

बक्सर, कोर्ट : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में नावानगर थाना के भटौली गांव के रहनेवाले धर्मेंद्र सिंह एवं दिनेश्वर उर्फ दिनेश कुमार सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपितों को पुलिस पिछले कई महीनों से तलाश रही थी. अभियुक्तों के खिलाफ नौकरी दिलाने के एवज में 25 लाख से ज्यादा रुपये ऐंठने की प्राथमिकी नावानगर […]

बक्सर, कोर्ट : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में नावानगर थाना के भटौली गांव के रहनेवाले धर्मेंद्र सिंह एवं दिनेश्वर उर्फ दिनेश कुमार सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपितों को पुलिस पिछले कई महीनों से तलाश रही थी. अभियुक्तों के खिलाफ नौकरी दिलाने के एवज में 25 लाख से ज्यादा रुपये ऐंठने की प्राथमिकी नावानगर थाने में दर्ज थी.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अभियुक्तों ने अनूप कुमार मिश्रा एवं अन्य छह लड़कों से लाखों रुपये ऐंठने की साजिश रची थी. आरोपित पीड़ितों से मिल कर कहे कि वे उनका भारतीय सेना में चयन करा देंगे तथा इसके लिए शुरू में ही 12 लाख रुपये ले लिये. इसके बाद अभियुक्तों ने तीन लाख 31 हजार रुपये अपने खाते में जमा कराया तथा बाद में 10 लाख 69 हजार रुपये और लिये. बीच-बीच में पीडि़तों को नरेंद्र सिंह नाम के नकली कर्नल से मिलाते रहे तथा उन्हें झांसा देते रहे.

लोक अदालत को लेकर बैठक : बक्सर, कोर्ट. न्यायाधीश धनंजय कुमार सिंह एवं कल्पना श्रीवास्तव ने लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में अधिवक्ता शशि भूषण सिंह, विनोद कुमार सिंह, प्रेम चंद्र श्रीवास्तव,एसके चौबे, अरविंद कुमार भगत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >