मैजिक पलटा, आठ महिलाओं समेत 14 लोग घायल

चौसा : प्रखंड क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर सोनपा गांव के समीप चौबे की छावनी के पास अनियंत्रित मैजिक वैन के पलटने से उस पर सवार एक दर्जन से ऊपर की संख्या में दिहाड़ी मजदूर घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को निजी साधन से इलाज के लिए चौसा पीएचसी और सदर […]

चौसा : प्रखंड क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर सोनपा गांव के समीप चौबे की छावनी के पास अनियंत्रित मैजिक वैन के पलटने से उस पर सवार एक दर्जन से ऊपर की संख्या में दिहाड़ी मजदूर घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को निजी साधन से इलाज के लिए चौसा पीएचसी और सदर अस्पताल में भरती कराया.

घायलों ने बताया कि हम लोग अपने गांव बनारपुर से टाटा मैजिक वाहन पर सवार हो सीमावर्ती कर्मनाशा नदी के उस पार यूपी के एक गांव में आलू बिनने जा रहे थे, तभी चौबे के छावनी के पास सड़क पर अचानक एक जानवर आ गया और उसे बचाने के क्रम में चालक संतुलन खो बैठा, जिससे अनियंत्रित हो मैजिक वाहन पलट गया.

इन्हें लगी है चोट : बनारपुर गांव के रहनेवाले गंभीर रूप से घायल धर्मतिया देवी (45),धर्मशीला देवी (45), विमला देवी (50), फूल कुमारी देवी (35), बहेतरी देवी (45), दौलेश कुमार (8), नीतीश कुमार (16) वर्ष का इलाज सदर अस्पताल में तथा मनोज राम का पुत्र अभयजीत राम (16), पत्नी विश्व मोहनी देवी (36),कविलास राम की पत्नी राजकुमारी देवी (45) व पुत्र दीपक कुमार (12) और शंकर राम (10)
, राम एकबाल राम का पुत्र रोहित कुमार (12) तथा बृज बिहारी राम की पत्नी सुशीला देवी (48) वर्ष सभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव के निवासी )का इलाज चौसा पीएचसी में चल रहा है. गंभीर रूप से घायल राजकुमारी देवी को पीएचसी में प्राथमिक इलाज के पश्चात डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मुफस्सिल थाना की पुलिस अस्पताल में पहुंच कर मामले की जांच की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >