दुष्कर्मी को 10 वर्षों की सजा, पांच हजार जुर्माना

बक्सर,कोर्ट : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 6 उदय कुमार उपाध्याय ने बलात्कार के मामले में अभियुक्त को दस वर्ष की सजा एवं पांच हजार रुपये जुर्माना देने की सजा सुनायी है. मामला सिमरी कांड संख्या 170/2012 की है. दुल्लहपुर गांव की रहने वाली रोशनी कुमारी(काल्पनिक नाम) उम्र 15 वर्ष अपने गांव के ही आंगनबाड़ी […]

बक्सर,कोर्ट : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 6 उदय कुमार उपाध्याय ने बलात्कार के मामले में अभियुक्त को दस वर्ष की सजा एवं पांच हजार रुपये जुर्माना देने की सजा सुनायी है. मामला सिमरी कांड संख्या 170/2012 की है. दुल्लहपुर गांव की रहने वाली रोशनी कुमारी(काल्पनिक नाम) उम्र 15 वर्ष अपने गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने के लिए बच्चों को पहुंचा कर खेत के रास्ते से लौट रही थी .

इसी बीच उसी गांव के अनिल सिंह का पुत्र भीम सिंह ने युवती को पकड़ लिया तथा पास के खेत में ले जाकर जबरन अपना मुंह काला किया. लड़की जब चिल्लाने लगी तो उसके चाचा सतीश कुमार दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां अभियुक्त घटना को अंजाम देकर भाग रहा था. पूरे मामले में 10 गवाहों की गवाही दर्ज की गयी. सभी सबूतों एवं बयानों के मद्देनजर न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी पाकर 10 वर्ष के सश्रम कारावास के साथ 5 हजार रुपये बतौर जुर्माना देने का आदेश पारित किया.

जुर्माना नहीं देने की स्थिति में अभियुक्त को एक महीने और जेल में बिताना पड़ेगा. अभियोजन पक्ष की तरफ से मामले में अपर जिला लोक अभियोजक आदित्य कुमार वर्मा उर्फ लड्डू जी ने बहस में हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >