बदहाल है प्रखंड मुख्यालय स्थित पोखर

सौंदर्यीकरण की मांग डुमरांव : प्रखंड मुख्यालय स्थित पोखरा बदहाल पड़ा है़ भले ही बिहार ग्रामीण क्षेत्रों में नहर, आहर और पोखर की कटाई करने की योजना बना कार्य कर रही हो़ लेकिन प्रखंड मुख्यालय में स्थित पोखर देखने से अधिकारियों का उदासीन रवैया स्पष्ट रूप से झलकता है़ दिया तले अंधेरा वाली कहावत यहां […]

सौंदर्यीकरण की मांग

डुमरांव : प्रखंड मुख्यालय स्थित पोखरा बदहाल पड़ा है़ भले ही बिहार ग्रामीण क्षेत्रों में नहर, आहर और पोखर की कटाई करने की योजना बना कार्य कर रही हो़ लेकिन प्रखंड मुख्यालय में स्थित पोखर देखने से अधिकारियों का उदासीन रवैया स्पष्ट रूप से झलकता है़ दिया तले अंधेरा वाली कहावत यहां चरितार्थ होती दिख रही है़ पोखर की कटाई तो दूर, पानी तक नहीं बदला जाता़ छठ पर्व में नगर परिषद और छठव्रतियों के परिजन साफ-सफाई कर देते है़ं
उसके बाद दृश्य ज्यों का त्यों बना रहता है. पोखर की स्थिति बदतर होने के साथ-साथ दुर्गंध देने से लोग इससे दूरी बनाये रखते है. अगर पोखर का सौंदर्यीकरण हो जाये तो दूरदराज से पहुंचने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी. इस बाबत नंदलाल सिंह अरक, सुधीर कुमार सिंह सोवां, सुरेंद्र प्रसाद रेहियां, वीरेंद्र कुशवाहा, नथुनी प्रसाद खरवार, गोपाल प्रसाद गुप्ता ने डीएम से प्रखंड मुख्यालय स्थित पोखर के सौंदर्यीकरण करने की गुहार लगायी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >