कोयला व्यवसायी से 4.40 लाख की लूट

बाइक सवार अपराधियों ने सुरौधा गांव के समीप दिया घटना को अंजाम, पहले से ही रेकी कर रहे थे अपराधी बक्सर/डुमरांव़ : सोमवार को दोपहर एक बजे सुरौधा छोटी बसौली मुख्य पथ पर बाइक सवार अपराधियों ने कोयला व्यवसायी को घायल कर चार लाख 40 हजार रुपये की लूट कर ली. व्यवसायी रुपये लेकर बैंक […]

बाइक सवार अपराधियों ने सुरौधा गांव के समीप दिया घटना को अंजाम, पहले से ही रेकी कर रहे थे अपराधी

बक्सर/डुमरांव़ : सोमवार को दोपहर एक बजे सुरौधा छोटी बसौली मुख्य पथ पर बाइक सवार अपराधियों ने कोयला व्यवसायी को घायल कर चार लाख 40 हजार रुपये की लूट कर ली. व्यवसायी रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा, तभी लूट हो गयी. इस घटना के बाद पुलिस महकमें में अफरा-तफरी मच गयी़ कोयला व्यवसायी रेका गांव निवासी सुनील कुमार उपाध्याय उर्फ बब्लू बताया जाता है, जो अपने कारोबार को लेकर तगादे में निकला था़
बक्सर जाने के क्रम में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया़ पीडि़त ने बताया कि कोरानसराय से ही पल्सर बाइक पर तीन लोग सवार होकर मेरे पीछे से चल रहे थे, लेकिन वे अपराधी है, इसकी भनक तक नहीं लगी़ सुरौधा गांव मोड़ से बसौली की तरफ जैसे ही बाइक से आगे बढ़े, तभी पल्सर सवार अपराधियों ने ओवर टेक कर हथियार तान दिया.
गाड़ी रुकते ही तीनों अपराधी कट्टे के बट से मारने लगे. उसके बाद बैग में रखे गये चार लाख 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. इस घटना के बाद डुमरांव थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना के बारे में एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अपराधी पहले से ही व्यापारी की रेकी कर रहे थे और बैंक में रुपये जमा करने के लिए जा रहे थे, तभी व्यापारी को बैंक से पहले ही लूट लिया. उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >